AMIT LEKH

Post: इंडो-नेपाल सीमा : विवादित सुस्ता के भूमि का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

इंडो-नेपाल सीमा : विवादित सुस्ता के भूमि का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा : 

वाल्मीकिनगर स्थित भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमाई क्षेत्र सुस्ता के विवादित भूमि का है मामला 

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में सुस्ता के जमीनी विवाद मामले को लेकर डीएम तरणजोत सिंह औऱ एसपी रामानंद कुमार कौशल के साथ एसएसबी कमांडेंट, SDM समेत SDPO बगहा औऱ अन्य संबंधित पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से विवादित भूमि का स्थल निरीक्षण किया गया।

फोटो संकलन : मोहन सिंह

दरअसल गृह मंत्रालय के निर्देश पर भारतीय जमींन को अतिक्रमण मुक्त करवाने की कवायद शुरू की गईं है। लिहाजा ताबड़तोड़ दोनों देशों के अधिकारीयों की बैठकें बुलाई जा रही हैं इसी में पश्चिम चम्पारण के जिलाधिकारी औऱ बगहा एसपी नें निरीक्षण के दौरान संबंधित मामले की वस्तुस्थिति का अवलोकन किया। बताया जा रहा है की इंडो नेपाल सीमा क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाये रखने के साथ सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया गया।

छाया : अमिट लेख

अधिकारियों द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए मामले के निष्पक्ष निष्पादन समेत शांति व्यवस्था बनाए रखने पर ख़ास बल दिया गया। इस मौके पर अधिकारियों ने कहा है कि भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अफवाह, विवाद या फ़िर संवेदनशील गतिविधियों पर प्रशासन की पैनी नजर है लिहाजा आमजन से शांति औऱ सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई है। बता दें की वरिय अधिकारीयों के निरीक्षण के दौरान स्थानीय प्रशासन, पुलिस बल औऱ एसएसबी के पदाधिकारी भी मौजूद रहे ।

Comments are closed.

Recent Post