बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :
देशी व विदेशी शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। बेतिया जिले में उत्पाद विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्ररवाई कालीबाग थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित नुनियार टोली, वार्ड संख्या-4 में की गई। उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी की, छापेमारी के दौरान किसमार महतो को 10 लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। छापेमारी के दौरान उत्पाद विभाग ने किसमार महतो के घर के पीछे स्थित एक करकट की झोपड़ी से 10 लीटर विदेशी शराब एवं किंगफिशर बियर भी बरामद की। बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर लंबे समय से अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त होने की आशंका है। फिलहाल उत्पाद विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।








