AMIT LEKH

Post: ‘जेल का ताला टूटेगा, रौशन सर छूटेगा…’, हजारों की संख्या में पटना की सड़कों पर उतरे छात्र

‘जेल का ताला टूटेगा, रौशन सर छूटेगा…’, हजारों की संख्या में पटना की सड़कों पर उतरे छात्र

पटना से हमारे विशेष संवाददाता की रिपोर्ट : 

हजारों की संख्या में पटना की सड़कों पर उतरे छात्र, खान सर हाय-हाय के भी लगे नारे

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख
पटना, (दिवाकर पाण्डेय)। खान सर के कोचिंग सेंटर पर हुए फायरिंग विवाद में नया मोड़ आ गया है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने फायरिंग करते दिख रहे दोनों गार्ड्स से पूछताछ की है और उनके हथियार जब्त कर लिए हैं। वहीं रौशन सर के समर्थन में छात्र सड़क पर उतर आए है, खान सर के कोचिंग सेंटर पर हुए हमले के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। ज्ञान बिंदु कोचिंग की ओर से जारी कथित फायरिंग वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। वीडियो में फायरिंग करते दिख रहे दोनों गार्ड्स को पूछताछ के लिए कदमकुआं थाना बुलाया गया, जहां उनसे करीब तीन घंटे तक पूछताछ की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दोनों गार्ड्स के हथियार भी जब्त कर लिए हैं। अब इन हथियारों का सत्यापन और तकनीकी जांच कराई जाएगी। वहीं रौशन सर की रिहाई को लेकर छात्र सड़क पर उतर आए हैं। हजारों की संख्या में पटना के कारगिल चौक पहुंचे छात्र खान सर हाय-हाय और जेल का ताला टूटेगा रौशन सर छूटेगा जैसे नारे लगा रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वायरल वीडियो की प्रारंभिक जांच और सत्यापन के बाद कदमकुआं थाने में एक नई प्राथमिकी दर्ज की गई है। वीडियो में दिखाई दे रही गतिविधियों और हथियारों के इस्तेमाल की जांच की जा रही है। पूछताछ के बाद दोनों गार्ड्स को मेडिकल जांच के लिए भी भेजा गया। वहीं कारगिल चौक पर रौशन सर के समर्थन में सैकड़ों छात्र जमा हो गए है ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद की रिहाई की मांग कर रहे है। बड़ी संख्या में पहुंचे विद्यार्थी नारेबाजी कर रहे हैं। छात्रों द्वारा रौशन आनन्द को निर्दोष बताया जा रहा हैै। साथ ही खान सर की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। वहीं छात्र नारे लगा रहे हैं कि जेल का ताला टूटेगा रौशन सर छूटेगा।

रौशन सर के समर्थन में सड़क पर उतरे छात्र ज्ञान बिंदु कोचिंग ने जारी किया वीडियो :

गुरुवार को ज्ञान बिंदु कोचिंग टीम के आदर्श कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक वीडियो जारी किया. उन्होंने दावा किया कि विवाद के दौरान फायरिंग खान सर के गार्ड्स ने की थी। आदर्श कुमार ने आरोप लगाया कि पूरी घटना पूर्व नियोजित थी। उन्होंने सवाल उठाया कि वीडियो में ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद कहीं दिखाई नहीं दे रहे हैं, फिर उनकी गिरफ्तारी किस आधार पर की गई। साथ ही उन्होंने खान सर की गिरफ्तारी की मांग भी की।
2 जून की रात क्या हुआ था..?
2 जून की रात करीब 10 बजे खान सर के कोचिंग सेंटर पर हंगामा हुआ था। आरोप है कि कुछ लोगों ने वहां मौजूद गार्ड के साथ मारपीट की, पत्थरबाजी की और कोचिंग सेंटर के पोस्टर-बैनर फाड़ दिए। घटना के बाद मौके पर पहुंचे खान सर ने शुरुआत में 8 से 10 राउंड फायरिंग होने का दावा किया था. हालांकि बाद में वे इस बयान से पलटते नजर आए। इसके बाद उनकी ओर से ज्ञान बिंदु कोचिंग पर हमला कराने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई। इस मामले में पुलिस ने ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद समेत दो अन्य लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। गिरफ्तारी के बाद रौशन आनंद ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा था कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया गया है और घटना से उनका कोई संबंध नहीं है।

Leave a Reply

Recent Post