AMIT LEKH

Post: वन विभाग के सहयोग से युवाओं और एनसीसी कैडेटों ने निकाली पर्यावरण जागरूकता रैली

वन विभाग के सहयोग से युवाओं और एनसीसी कैडेटों ने निकाली पर्यावरण जागरूकता रैली

महराजगंज से हमारे जिला ब्यूरो की रिपोर्ट : 

रैली में स्थानीय युवाओं, विद्यालय के एनसीसी कैडेटों तथा वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

महराजगंज, (तैयब अली चिश्ती)। निचलौल वन रेंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा बैठवलिया एवं मिश्रौलिया में पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

फोटो : चिश्ती

रैली में स्थानीय युवाओं, विद्यालय के एनसीसी कैडेटों तथा वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने “पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ”, “हरियाली है तो खुशहाली है” और “स्वच्छ पर्यावरण, सुरक्षित भविष्य” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

छाया : अमिट लेख

एनसीसी कैडेटों ने अनुशासित ढंग से रैली में भाग लेते हुए ग्रामीणों को पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल भी करनी चाहिए।

छाया : अमिट लेख

उन्होंने युवाओं और एनसीसी कैडेटों की भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में पर्यावरण के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करते हैं।

छाया : अमिट लेख

रैली में क्षेत्र के ग्रामीणों, युवाओं, एनसीसी विद्यार्थियों तथा वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण की शपथ के साथ हुआ, जिसमें सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा करने का संकल्प लिया।

Comments are closed.

Recent Post