AMIT LEKH

Post: 1से 3 दिसंबर तक दिल्ली कब्जा करो आंदोलन चलाएगा “सीटू”

1से 3 दिसंबर तक दिल्ली कब्जा करो आंदोलन चलाएगा “सीटू”

रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 06 अक्टूबर 2026

10 अक्टूबर को बेतिया में प्रधानमंत्री का पुतला जलाओ

1से 3 दिसंबर तक दिल्ली को कब्जा करो

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। भारतीय ट्रेड यूनियन केन्द्र (सीटू) की पश्चिम चम्पारण जिला कमिटी की बैठक कल देर शाम रिक्शा मजदूर सभा भवन बेतिया में हुई।बैठक की अध्यक्षता नीरज बरनवाल ने की। बैठक को संबोधित करते हुए सीटू बिहार राज्य कमिटी के वरिष्ठ नेता का. अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि आज मजदूर वर्ग के ऊपर गंभीर आ गया है।

फोटो : मोहन सिंह

केंद्रीय सरकार ने भारतीय संविधान से प्राप्त मजदूर हितैषी सभी कानूनों को समाप्त कर दिया है और 4 लेबर कोड कानून बनाया है।जो घोर मजदूर विरोधी है। अब मजदूर वर्ग अपनी न्यायोचित मांगों के लिए कोई आंदोलन नहीं कर सकते। इतना ही नहीं काम के समय को भी बढ़ाया जा रहा है। मजदूर वर्ग अपनी शहादत देकर 8 घंटे काम,8 घंटे परिवार के साथ और 8 घंटे आराम का अधिकार है हाशिल किया है।उसे भी छीना जा रहा है। उन्होंने बताया कि सीटू मजदूर वर्ग के अधिकार की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करेगा।हमने शहादत देकर अपनी खून से इस लाल झंडे को सींचा है।उसे कत्तई समाप्त होने नहीं देंगे।चाहे जितनी भी शहादतें क्यों न देनी पड़े। उन्होंने कहा कि 1से 3 दिसंबर तक दिल्ली कब्जा करो आंदोलन चलाया जायेगा।जिसमें बिहार से हजारों की संख्या में संगठित तथा असंगठित क्षेत्र के मजदूर भाग लेंगे। सीटू के जिला सचिव शंकर कुमार राव ने कहा कि मोदी सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों को वापस लेने,4 लेबर कोड कानून को वापस लेने,मनरेगा को बहाल करने, एम एस पी को कानूनी दर्जा देने,मुख्य चुनाव आयोग ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त कर जेल देने के लिए 10 अक्टूबर को मोदी,अमित शाह और ज्ञानेश का पुतला जलाया जायेगा। बैठक में विनोद कुमार नरुला, मो. हनीफ, सुशील श्रीवास्तव, मो. शमी, सुनील कुमार, अनिल कुमार आदि ने भाग लिया। समापन रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष तथा सीटू के वरिष्ठ साथी प्रभुराज नारायण ने की।

Leave a Reply

Recent Post