रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 06 अक्टूबर 2026
मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। नरकटियागंज के शिवगंज वार्ड-7 स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में छात्राओं ने एक सहायक शिक्षक पर कथित रूप से बुरे नीयत से छूने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। छात्राओं के आरोपों की सत्यता जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।








