AMIT LEKH

Post: जनसुनवाई में जिला पदाधिकारी ने सुनीं 132 शिकायतें

जनसुनवाई में जिला पदाधिकारी ने सुनीं 132 शिकायतें

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा : 

जनसुनवाई में कई मामलों का तत्काल हुआ निपटारा

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय परिसर में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने आम नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

फोटो : मोहन सिंह

जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रखीं। जनसुनवाई के दौरान कुल 132 मामलों की सुनवाई की गई। प्राप्त शिकायतों में भूमि विवाद, राजस्व संबंधी समस्याएं, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, बिजली आपूर्ति, पेयजल संकट, सड़क निर्माण एवं मरम्मत तथा राशन कार्ड से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रहीं।

छाया : अमिट लेख

जिलाधिकारी ने प्रत्येक मामले की विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कार्यक्रम के दौरान कई मामलों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया, जिससे फरियादियों को तत्काल राहत मिली।जनसुनवाई में अशोक कुमार शर्मा, संजय कुमार द्विवेदी, राजकुमार गुप्ता, विश्वनाथ राम, हीरा देवी, अमर साह, सावित्री देवी, पुष्पा देवी, शोभा देवी, आरती देवी, लालबाबू सिंह, सोनी देवी, सीता देवी, दिलीप यादव, मनु राय, नितेश कुमार, मोहन गिरी, मोहम्द सलाउद्दीन सहित बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी शिकायतें प्रशासन के समक्ष रखीं। यह जनसुनवाई कार्यक्रम राज्य सरकार के सात निश्चय-3 के अंतर्गत संचालित “सबका सम्मान-जीवन आसान” अभियान के तहत आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान कर उन्हें बेहतर एवं सुगम प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर अपर समाहर्ता राजीव रंजन सिन्हा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार, वरीय उप समाहर्ता-सह-जिला सूचना एवं जनसम्पर्क पदाधिकारी, श्रीमती रोचना माद्री, वरीय उप समाहर्ता, अहमद अली, वरीय उप समाहर्ता, श्रीमती ज्योति रानी, पीजीआरओ, बेतिया मासूम अंसारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Comments are closed.

Recent Post