AMIT LEKH

Post: शादी में खाना बनाकर घर लौट रहे रसोईये को बोलेरो ने रौंदा

शादी में खाना बनाकर घर लौट रहे रसोईये को बोलेरो ने रौंदा

शादी में खाना बनाकर घर लौट रहे भंडारी को अज्ञात बोलेरो ने रौदा, मौत

मृतक 9 लोगो का भरा पुरा परिवार छोड़ गया अपने पीछे

✍️ दिवाकर पाण्डेय, जिला न्यूज़ ब्यूरो
– अमिट लेख

मोतिहारी, (दुर्घटना)। सोमवार की देर रात भंडारी का काम कर घर लौट रहे मजदुर को अज्ञात बोलेरो ने टक्कर मार दिया जिससे इलाज के दौरान डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया। बंजरिया थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान तुरकौलिया थाना क्षेत्र के खगनी गांव निवासी अम्बिका दास के रूप में किया गया है। मृतक शादी में खाना बनाकर अपने घर लौट रहा था कि अज्ञात बोलेरो के चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गया। जिसे इलाज के सदर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया। बताते चले कि मृतक अपने पिछे सात बेटी एक बेटा व पत्नी को छोड़ कर गया है। वह अपने परिवार का भरण पोषण मजदुरी कर करता था। अब उसका परिवार चलाने वाला कोई नही है। मृतक मजदुरी कर अपने चार लड़किये की शादी कर चुका है और तीन बेटी व पुत्र संजय कुमार 10 वर्ष बाकी है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर अंन्यपरीक्षण करा परिजनो को सौप दिया है।

Comments are closed.

Recent Post