बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :
सूचना मिलते ही कालीबाग थानाध्यक्ष अजय चौधरी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे
संवाद संकलन तक नहीं हो सकी थी, युवक की पहचान
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। शहर स्थित कालीबाग मंदिर परिसर के पोखरे में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मंगलवार को पोखरे के पानी में शव तैरता देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

सूचना मिलते ही कालीबाग थानाध्यक्ष अजय चौधरी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को पोखरे से बाहर निकलवाया और उसकी पहचान कराने का प्रयास शुरू किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मंदिर के गेट के पास एक साइकिल खड़ी मिली है, जिस पर एक बैग बंधा हुआ था। बैग से कपड़े और एक मोबाइल चार्जर बरामद हुआ है। हालांकि, मृत युवक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है और यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह किस क्षेत्र का रहने वाला था।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही युवक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए उसके फोटो और उपलब्ध जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की जा रही है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति मृतक की पहचान कर सके तो तत्काल कालीबाग थाना से संपर्क करे। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पहचान के बाद ही मौ’त के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।








