AMIT LEKH

Post: इनरवा घटना को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन सतर्क

इनरवा घटना को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन सतर्क

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा : 

जिला पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, बेतिया ने कंगली थाना पहुंचकर लिया जायजा

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। कंगली थाना क्षेत्र के इनरवा गांव में हुई घटना को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में 1 जुलाई 26 को जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, बेतिया, कुमार गौतम कंगली थाना पहुंचे और घटना की वस्तुस्थिति से अवगत हुए।

फोटो : मोहन सिंह

इस दौरान दोनों अधिकारियों ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा कर क्षेत्र की विधि-व्यवस्था का जायजा लिया तथा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने घटना में संलिप्त दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत एवं त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, नरकटियागंज एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नरकटियागंज सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Recent Post