AMIT LEKH

Post: प्रधानमंत्री जी के “विकसित भारत” के नव निर्माण में हमारे युवा बने अभियान दूत : गरिमा

प्रधानमंत्री जी के “विकसित भारत” के नव निर्माण में हमारे युवा बने अभियान दूत : गरिमा

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा : 

‘माई भारत’ के द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर आयोजित “क्रिएटर्स मीट” का महापौर ने किया उद्घाटन

डिजिटल प्लेटफॉर्म का रचनात्मक उपयोग राष्ट्र निर्माण,सामाजिक जागरूकता और भारतीय संस्कार व संस्कृति के प्रचार-प्रसार का अनुरोध

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। ‘माई भारत’ की जिला इकाई के तत्वावधान में नगर निगम सभागार में सोमवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती समारोह एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

फोटो : मोहन सिंह

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला युवा पदाधिकारी शशांक मित्तल और ओजस्वी संचालन प्राध्यापिका मेरी एडलिन ने की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महापौर गरिमा देवी सिकारिया के द्वारा “क्रिएटर्स मीट” के नाम से आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।

मुख्य अतिथि और बेतिया नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने अपने लोकप्रिय प्रधानमंत्री जी के आह्वान को दोहराते हुए युवाओं से विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज का युवा केवल रोजगार खोजने वाला नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाला सृजनकर्ता और नेतृत्वकर्ता भी है। महापौर ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का राष्ट्र प्रथम का दृष्टिकोण, शिक्षा के प्रति समर्पण और अखंड भारत की भावना आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने युवाओं से डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग राष्ट्र निर्माण, सामाजिक जागरूकता और स्थानीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य तभी साकार होगा, जब युवा अपनी रचनात्मक ऊर्जा, नवाचार और सामाजिक उत्तरदायित्व को जनहित से जोड़ेंगे। कंटेंट क्रिएटर्स, डिजिटल स्टोरीटेलर्स, यूट्यूबर्स और अन्य युवा रचनाकारों से उन्होंने सकारात्मक एवं तथ्यपरक सामग्री के माध्यम से समाज को जागरूक करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं ने विकसित भारत अभियान में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया। वही जिला युवा पदाधिकारी शशांक मित्तल ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को राष्ट्रहित में अपनी प्रतिभा का सार्थक उपयोग करने की प्रेरणा देते हैं तथा समाज में सकारात्मक बदलाव की मजबूत आधारशिला तैयार करते हैं।

Leave a Reply

Recent Post