AMIT LEKH

Post: नगर निगम क्षेत्र में सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना मेरी राजनीति का पहला और अंतिम उद्देश्य : गरिमा

नगर निगम क्षेत्र में सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना मेरी राजनीति का पहला और अंतिम उद्देश्य : गरिमा

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा : 

नगर निगम क्षेत्र में वार्डवार आयोजित सहयोग शिविर में महापौर ने किया सभी का किया प्रधानमंत्री ‘सूर्यघर’ योजना को अपनाने का आह्वान

सरकारी योजनाओं को जनता के दरवाजे तक पहुंचाने को महापौर ने बताया सहयोग शिविरों के आयोजन का उद्देश्य

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। नगर निगम में मंगलवार को वार्डवार सहयोग शिविर आयोजित किया गया। आयोजित शिविरों में पहुंचीं महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने लोगों से प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना को बढ़-चढ़कर अपनाने का प्रमुखता के साथ आह्वान किया।

फोटो : मोहन सिंह

उन्होंने कहा कि हर घर की छत पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाकर शहर बिजली उत्पादन में स्वावलंबी बन सकता है और परिवारों का बिजली बिल भी शून्य हो सकता है। अधिक सोलर बिजली पैदा करने वाले परिवार और संस्थानों को सरकार से अतिरिक्त राशि मिलना निर्धारित किया गया है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने समाचार माध्यमों से प्रचारित और प्रसारित जानकारी के हवाले से बताया कि पक्के छतदार मकान वाले बीपीएल परिवारों को इस योजना के तहत रूफटॉप सोलर मुफ्त लगाया जाएगा, जबकि अन्य सभी श्रेणी के परिवारों को केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित सब्सिडी का लाभ मिलेगा।

1 किलोवाट पर ₹30,000, 2 किलोवाट पर ₹60,000 तथा 3 किलोवाट तक ₹78,000 तक की सब्सिडी का प्रावधान है। महापौर ने बताया कि इस योजना का लाभ पाने के लिए ऑनलाइन आवेदन भी pmsuryaghar.gov.in पोर्टल या नजदीकी शिविर अथवा बिजली ऑफिस में किया जा सकता है। सहयोग शिविर में पहुंचे नागरिकों को योजना की पात्रता, दस्तावेज और ऑनलाइन प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी गई। महापौर ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि आवेदनों का निष्पादन त्वरित गति से कराया जाए। इसके साथ ही महापौर श्रीमती सिकारिया ने आयुष्मान भारत, उज्ज्वला, प्रधानमंत्री आवास, पारिवारिक राशन कार्ड, पेंशन, स्वच्छ भारत मिशन सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी लोगों को प्रेरित किया। महापौर ने कहा कि ऐसे “सहयोग शिविर” का उद्देश्य योजनाओं को जनता के दरवाजे तक पहुंचाना है ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित न रहे। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 8,9,10,11,13 और 14 में मंगलवार को सम्पन्न विकास शिविर में महापौर श्रीमती सिकारिया के अलावा संबंधित नगर पार्षदगण, निगम कर्मी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कई लोगों ने मौके पर ही सूर्यघर योजना के लिए पंजीकरण भी कराया। इस मौके पर महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि अपने नगर निगम क्षेत्र के किसी भी पात्र व्यक्ति या परिवार के वंचित नहीं रहने देना मेरी राजनीति का पहला और अंतिम उद्देश्य है।

Comments are closed.

Recent Post