बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :
पकड़े गए समान को तस्कर नेपाल से भारत में बेचने के लिए लेकर आ रहे थे
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। 8, जुलाई 26 को 44 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल नरकटियागंज के कार्यक्षेत्र “सी” समवाय पचरौता के पचरौता तीन मोहानी ब्रिज़ के पास आसूचना के आधार समय रात्रि 02:20 बजे बजे अंतर्राष्ट्रीय सीमा स्तम्भ संख्या- 429 से लगभग 2.7 किलोमीटर अंदर भारत में

एसएसबी और बिहार पुलिस की संयुक्त रात्रि नाका के दौरान एसएसबी के निरीक्षक/सामान्य-जयप्रकाश अपनी टीम के साथ नाका लगाए थे,उसी समय एक व्यक्ति नेपाल से भारत की तरफ आते हुए दिखाई दिया, जिसने अपने सर पर एक बोरी रखी थी, पास आने के बाद चेक किया तो उनके पास बोरी में लगभग 75.3 kg मादक पदार्थ गांजा पाया गया। तस्कर का नाम रविन्द्र यादव, पिता कन्हैया यादव, उम्र-39 वर्ष, ग्राम-खैरवा टोला, पोस्ट-दमरपुर, पुलिस स्टेशन मानपुर, जिला-पश्चिम चंपारण, राज्य बिहार के रहने वाले हैं। सूचना समवाय प्रभारी को दी गई।
पकड़े गए समान को तस्कर नेपाल से भारत में बेचने के लिए लेकर आ रहे थे। इस मादक पदार्थ गांजा को बेच कर वह मोटी रकम कमाने के फिराक में था। पकड़े गए तस्कर को गांजा के साथ भंगहा पुलिस थाना को सुपुर्द कर दिया गया है।स्थानीय जनता का कहना है कि SSB द्वारा लगातार अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए सीमा पर अवैद्य कार्य के आवागमन पर अंकुश लगा है। एवं तस्करी में लिप्त लोगों में खलबली मची है, इस कार्य से सीमा पर तस्करी में भी गिरावट देखा जा रहा है।








