AMIT LEKH

Post: पंचायत विकास योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं समावेशी ग्रामीण विकास हेतु जिलास्तरीय कार्यशाला आयोजित

पंचायत विकास योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं समावेशी ग्रामीण विकास हेतु जिलास्तरीय कार्यशाला आयोजित

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा : 

जिला प्रोग्रामर मुकेश कुमार एवं पिरामल फाउंडेशन राजू कुमार के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। पंचायत विकास योजना 2026-27 के सफल क्रियान्वयन एवं ग्रामीण क्षेत्रों में समावेशी विकास को गति देने के उद्देश्य से आज गुरुवलिया रॉयल पैलेस में एक दिवसीय जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें जिला प्रोग्रामर मुकेश कुमार एवं पिरामल फाउंडेशन राजू कुमार के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।

फोटो : मोहन सिंह

कार्यशाला में प्रमुख लौरिया, गौनाहा, बगहा 1, उप प्रमुख गौनाहा, मझौलिया, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मध्यान भोजन, जिला कार्यक्रम प्रबंधक जीविका, अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, पश्चिम चम्पारण, सभी प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी, प्रखण्ड कार्यपालक सहायक, जिला पंचायत संसाधन केन्द्र, के नोडल / कर्मी एवं अन्य उपस्थित थे। पंचायत विकास योजनाओं का निमार्ण स्थानीय आवश्यकताओं, जनभागीदारी, और क्षेत्रीय प्राथमिकताओं को ध्यान में रख कर किया जायगा। जिससे विकास का लक्ष्य समाज के सभी वर्गा तक पहुँच सके। कार्यशाला में समाजिक विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, बुनियादी सुविधाओं और आर्थिक सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं के निमार्ण एवं क्रियान्वयन पर विशेष चर्चा हुई। प्रशिक्षण में बताया गया कि पंचायत विकास योजना के तहत उपलब्ध कुल राशि का 80 प्रतिशत हिस्सा ग्राम पंयायतों, पंचायत समिति एवं जिला परिषद को 10 प्रतिशत हिस्सा दिया जाएगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पंचायतों को 20 प्रतिशत राशि अतिरिक्त बजट प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन के रूप प्रदान किया जायेगा।

Leave a Reply

Recent Post