बांका से हमारे उप-संपादक की रिपोर्ट :
भीषण गर्मी में पेयजल के लिए उन्हें भटकना पड़ता है। गांव में हैंडपंपों पर दिन भर पानी के लिए मारामारी होती है, जिससे पानी भरने के लिए लोगों को घंटों तक इंतजार करना पड़ता है
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बाराहाट, (अनूप कुमार)। प्रखंड अंतर्गत चंगेरी गांव में पिछले 15 दिनों से मोटर खराब होने से जलापूर्ति वार्ड संख्या 2,3 और 4 में पूरी तरह ठप है। जिसको लेकर गुरुवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और सरकार एवं प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि मोटर खराब होने से जलापूर्ति बाधित है जिसके चलते गांव के लगभग 3000 लोग पानी को परेशान हैं। भीषण गर्मी में पेयजल के लिए उन्हें भटकना पड़ता है। गांव में हैंडपंपों पर दिन भर पानी के लिए मारामारी होती है, जिससे पानी भरने के लिए लोगों को घंटों तक इंतजार करना पड़ता है। चंगेरी गांव के मोटर पंप संचालक राजकुमार बगबै ने बताया कि पिछले 15 दिनों से मोटर खराब है। जिसकी शिकायत कई बार पीएचईडी विभाग में किया है। लेकिन कोई भी अधिकारी सक्रिय रूप से समस्या का समाधान नहीं कर पा रहा है। जिससे वार्ड संख्या 2,3 और 4 में जलापूर्ति नहीं हो पा रही है।
क्या है ग्रामीणों की मांग :
ग्रामीणों की मांग है वार्ड नंबर 3 में दो मोटर डायरेक्ट सप्लाय के जरिए हर घर नल का जल पहुंचाया जाता है। जिससे बराबर मोटर खराब होते रहती है और ग्रामीणों के बीच जल संकट की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। अगर वार्ड नंबर तीन में जल मीनार का निर्माण करा दिया जाए तो पानी की समस्या का पूर्ण तरीके से समाधान हो जाएगी। मौके पर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण प्रकाश तांती लट्टू तांती मालती देवी मनोरमा देवी रूबी देवी सहित दर्जनों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।








