



मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए जयप्रकाश विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति लक्ष्मी नारायण ने कहा कि मुगल बादशाह कभी भी पूरे भारत पर शासन नहीं किया
✍️ रिपोर्ट : रुचि कमल सिंह सेंगर
– अमिट लेख
छपरा, (सारण)। भारत माता के महान सपूत वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486 जयंती समारोह का आयोजन हुआ।
भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा एसडीएस पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का शुभारंभ जयप्रकाश विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति लक्ष्मी नारायण सिंह, प्राचार्य अरुण सिंह एवं डॉ धर्मेंद्र सिंह, रामाकांत सिंह सोलंकी, धर्मेन्द्र सिंह चौहान, डॉ. किरण सिंह, अवध किशोर मिश्रा, जिला महामंत्री धर्मेंद्र साह, ओम प्रकाश गुप्ता, श्रीनिवास सिंह, डॉ राकेश कुमार सिंह, मदन कुमार सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पांजलि के साथ हुआ। मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए जयप्रकाश विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति लक्ष्मी नारायण ने कहा कि मुगल बादशाह कभी भी पूरे भारत पर शासन नहीं किया। भारत का कोई न कोई राज्य किसी ना किसी भारतीय सपूत राजा के नेतृत्व में स्वतंत्र एवं संघर्षशील रहा। महाराणा प्रताप समाज एवं देश के लिए कुर्बानी दिए और कभी अकबर महाराणा प्रताप के समक्ष युद्ध में सामने नहीं आया। भाजपा के जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप के सपनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आत्मनिर्भर एवं स्वाभिमानी भारत के रूप में साकार कर रहे हैं। डॉ धर्मेंद्र सिंह पूर्व प्रत्याशी बिहार विधान परिषद ने कहा महाराणा प्रताप की जयंती स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाना चाहिए। अपने अध्यक्षीय भाषण में पूर्व प्रचार्य अरुण कुमार सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप भारत के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी थे। वरीय भाजपा नेता रामाकांत सिंह सोलंकी ने कहा की महाराणा प्रताप के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से जीवन में शिक्षा लेनी चाहिए। कार्यक्रम को संबोधित करने वालो में रोटरी क्लब के अध्यक्ष अमरेन्द्र सिंह, रिंकू सिंह, संजय तिवारी वारसी, राजेश डावर, छोटन महतो, विनोद सिंह, धर्मेंद्र सिंह, आशुतोष पांडेय, वरुण सिंह आदि ने किया। कार्यक्रम का संचालन जिला भाजपा प्रवक्ता धर्मेंद्र सिंह चौहान व स्वागत भाषण, आदित्य अग्रवाल एवं किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अनिल कुमार सिंह ने किया।