छपरा से हमारे उप-संपादक का संकलन :
तलाशी में पकड़े गये युवक के पास से 300 रुपये नकद और ताश के पत्ते बरामद हुए
पुलिस ने मौके से आठ मोटरसाइकिल भी जब्त की हैं, जिनके स्वामित्व की जांच की जा रही है
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख, संवाददाता
मशरक, (सारण)। मशरक थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोनौली गांव में छापेमारी कर जुआ खेलने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से आठ बाइक, 37 ताश के पत्ते तथा 300 रुपये नकद बरामद किए हैं, जबकि पुलिस को देखते ही 8 से 10 लोग फरार हो गए। अपर थानाध्यक्ष सम्पूर्णानंद ने बताया कि छापेमारी के दौरान पुलिस ने पीछा कर सोनौली निवासी साबिक खान उर्फ मोनू खान को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से 300 रुपये नकद और ताश के पत्ते बरामद हुए। पुलिस ने मौके से आठ मोटरसाइकिल भी जब्त की हैं, जिनके स्वामित्व की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी एवं फरार आरोपितों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं तथा भारतीय जुआ अधिनियम की धारा 3/4 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। फरार आरोपितों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।








