AMIT LEKH

Post: लगातार मुसलाधार बारिश से गंडक आगामी दो दिनों में गढ़ सकती है तबाही की कहानी

लगातार मुसलाधार बारिश से गंडक आगामी दो दिनों में गढ़ सकती है तबाही की कहानी

इंडो-नेपाल सीमा से हमारे विशेष न्यूज़ ब्यूरो की रिपोर्ट :

बराज नियंत्रण कक्ष की और से उपलब्ध कराये गये आंकड़े गवाही दे रहे कि पिछले तीन-चार दिनों से लगातार रुक-रुक कर हो रहे मुसलाधार बारिश से नदी ऊफ़ान पर है

संवाद संकलन तक गंडक बराज से छोड़ा गया 169400 क्यूसेक पानी 

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

वाल्मीकिनगर, (संतोष कुमार)। गंडक नदी में निरंतर जलस्तर में वृद्धि आँकी गई है। बराज नियंत्रण कक्ष की और से उपलब्ध कराये गये आंकड़े गवाही दे रहे कि पिछले तीन-चार दिनों से लगातार रुक-रुक कर हो रहे मुसलाधार बारिश से नदी ऊफ़ान पर है तथा आज सवेरे संवाद संकलन तक गंडक बराज से डाउन स्ट्रिम में लगभग 169400 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।

पूर्वी मुख्य नहर का एक दृश्य, फोटो : संतोष

निरंतर जलस्त्राव में वृद्धि होने से नदी के तराई क्षेत्र के क्रमशः झंडू टोला, चकदहवा, रोहूआ टोला सरिखे दर्जनों गांव में बाढ़ की आशंका संभावी होते नज़र आ रही, अनुमान है की यदि ऐसे हीं लगातार अगले दिवस तक बारिश होती रही तो गंडक नदी के मुहाने पर बसे बगहा लगायत विभिन्न क्षेत्रों का जन जीवन प्रभावित होने की प्रबल सम्भावना है।

Leave a Reply

Recent Post