AMIT LEKH

Post: पुलिस ने मारपीट कांड के आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

पुलिस ने मारपीट कांड के आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

बांका से हमारे उप-संपादक का संकलन :

थानाध्यक्ष ने कहा कि शंभूगंज थाना क्षेत्र में फरार वारंटियों, नामजद अभियुक्तों तथा अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख
शंभूगंज/बांका, (प्रीतम कुमार)। शंभूगंज थाना पुलिस ने अपराधियों और फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंगलवार को एक बड़ी सफलता हासिल की। थाना क्षेत्र के करंजा गांव में छापेमारी कर मारपीट मामले के फरार आरोपी रोहित कुमार मांझी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान करंजा गांव निवासी जयकरण मांझी के पुत्र रोहित कुमार मांझी के रूप में हुई है। शंभूगंज थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी था। वारंट के आलोक में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर करंजा गांव में छापेमारी की, जहां से आरोपी को बिना किसी प्रतिरोध के गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत शंभूगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके उपरांत उसे न्यायिक हिरासत में भेजते हुए बांका मंडल कारा भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि शंभूगंज थाना क्षेत्र में फरार वारंटियों, नामजद अभियुक्तों तथा अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। कानून से बचने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और सभी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप मचा है।

Leave a Reply

Recent Post