AMIT LEKH

Post: मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी पहुंचे तेलडीहा दुर्गा मंदिर की पुजा अर्चना

मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी पहुंचे तेलडीहा दुर्गा मंदिर की पुजा अर्चना

बांका से हमारे उप-संपादक का संकलन : 

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख
शंभूगंज/बांका, (प्रीतम कुमार)। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की धर्मपत्नी ममता कुमारी मंगलवार की सुबह बांका जिले के प्रसिद्ध शक्तिपीठ तेलडीहा दुर्गा मंदिर पहुंचीं। उनके आगमन को लेकर मंदिर परिसर और आसपास के इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

फोटो : प्रीतम कुमार

पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में उनका दौरा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।मंदिर पहुंचने पर ममता कुमारी का मंदिर प्रबंधन की ओर से स्वागत किया गया। इसके बाद उन्हें सुरक्षा घेरे के बीच मंदिर के गर्भगृह में ले जाया गया, जहां मंदिर के मुख्य आचार्य पंडित श्याम बाबा ने जोर जोर से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से मां भगवती की विशेष पूजा-अर्चना कराई।

पूजा के दौरान उन्होंने माता रानी के समक्ष राज्य में सुख-शांति, समृद्धि, बेहतर स्वास्थ्य और जनकल्याण की कामना की। साथ ही प्रदेशवासियों के उज्ज्वल भविष्य और सामाजिक सौहार्द की भी प्रार्थना की। मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी के आगमन को लेकर सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के बीच उत्सुकता का माहौल बना रहा। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए मंदिर परिसर में पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की गई थी। श्रद्धालुओं के दर्शन में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन की ओर से विशेष व्यवस्था की गई थी। अधिकारियों ने मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का लगातार जायजा लिया और पूरे कार्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया। इस अवसर पर शंभूगंज की अंचलाधिकारी जुगनू रानी, थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद सहित प्रखंड के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले रखी और कार्यक्रम के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। तेलडीहा दुर्गा मंदिर पूर्वी बिहार के प्रमुख एवं प्राचीन शक्तिपीठों में गिना जाता है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां भगवती के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। नवरात्र सहित अन्य धार्मिक अवसरों पर यह मंदिर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहता है। मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी ममता कुमारी के आगमन से मंदिर परिसर में धार्मिक आस्था का विशेष माहौल देखने को मिला। उनके दर्शन के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी मां भगवती के जयकारे लगाए और पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

Leave a Reply

Recent Post