बेतिया से उप-संपादक की ब्रेकिंग न्यूज़ :
मनुआपुल थाना क्षेत्र अंतर्गत युवक की गला रेतकर हत्या, शव के पास से धारदार चाकू बरामद
बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सगे बड़े भाई ने की छोटे भाई की चाकू मार कर हत्या
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहनसिंह)। बारह घंटा के अंदर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो युवकों की चाकू मार का हत्या कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। बेतिया के मनुआपुल थाना क्षेत्र में एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दिए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान असलम शेख (लगभग 20 वर्ष) के रूप में हुई है। वह गौनाहा थाना क्षेत्र के गौनाहा बजार का रहने बताया जाता है। जो बेतिया के मेहंदियाबाड़ी में अपने नाना के घर रहकर मजदूरी का काम करता था। परिजनों के अनुसार उसकी हाल ही में शादी हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही मनुआपुल थाना प्रभारी रवि कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच- पड़ताल किया और साक्ष्य जुटाया। पुलिस ने बताया कि मृतक के शव के पास से एक धारदार चाकू बरामद किया गया है। प्रारंभिक जांच में युवक की गला रेतकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया है। जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और घटना के कारणों की पता लगा रही है। साथ-साथ आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। उधर इसी रात बैरिया थाना क्षेत्र के हाट सरैया वार्ड संख्या-2 में सगे भाई द्वारा अपने ही भाई की चाकू से गर्दन में गोदकर निर्मम हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही बैरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में अग्रेत्तर कार्यवाही करते हुए आरोपित भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

मृतक की पहचान रहमतुल्लाह मियां के पुत्र इब्राहिम के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, इब्राहिम और उसके सगे भाई के बीच मोटर साइकिल को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। हालांकि, विवाद की गंभीरता की जानकारी परिवार के अन्य सदस्यों को नहीं थी। मृतक के पिता ने बताया कि सुबह करीब सात आठ बजे के बीच परिवार के अधिकांश सदस्य घर में सो रहे थे। इसी दौरान आरोपित भाई घर का दरवाजा खोलकर अंदर घुसा और इब्राहिम पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में इब्राहिम गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। परिजन जब तक उसे बचाने का प्रयास करते, तब तक उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी।घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बैरिया थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए GMCH बेतिया भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाने में जुड़ गए। मृतक के परिजनों ने सगे भाई पर हत्या का आरोप लगाते हुए उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने प्रारंभिक कार्रवाई करते हुए आरोपित भाई को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। बैरिया थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार बताया कि मामले की सभी पहलुओं से गहन जांच की जा रही है। परिजनों के लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। आगे थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर दोषी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।







