रिपोर्ट : विशेष ब्यूरो पटना :
एसपी ने बताया कि आरोपी द्वारा की गई आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटवा दी गई है तथा मामले में विधिसम्मत अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है
पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक, भड़काऊ या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली सामग्री साझा करने से बचें, ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
पटना/शिवहर, (दिवाकर पाण्डेय)। छात्र आंदोलन को लेकर सोशल मीडिया पर भड़काऊ और आपत्तिजनक पोस्ट करना एक युवक को महंगा पड़ गया। साइबर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की पहचान कर उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि साइबर थाना को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति सोशल मीडिया के माध्यम से छात्र आंदोलन से संबंधित भड़काऊ पोस्ट साझा कर रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद आरोपी की पहचान मुन्ना कुमार, पिता शिवराज राय, निवासी कोठिया, शिवहर के रूप में हुई. इसके बाद पुलिस ने उसे थाना लाकर पूछताछ शुरू की। एसपी ने बताया कि आरोपी द्वारा की गई आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटवा दी गई है तथा मामले में विधिसम्मत अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक, भड़काऊ या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली सामग्री साझा करने से बचें। ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।








