AMIT LEKH

Post: बीजेपी विधायक राजू सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, हत्या मामले में मिली जमानत

बीजेपी विधायक राजू सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, हत्या मामले में मिली जमानत

रिपोर्ट : विशेष ब्यूरो पटना 

र्हष फायरिंग से जुडी हत्या के एक मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा सुनाई गई चार साल की सजा के खिलाफ विधायक ने हाईकोर्ट में अपील याचिका दायर की थी

राउज एवेन्यू कोर्ट ने सुनवाई करते हुए साहेबगंज विधायक राजू सिंह को गैर इरादतन हत्या का दोषी ठहराया था और चार साल की सजा सुनाई थी

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

पटना, (दिवाकर पाण्डेय)। मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हत्या के एक मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा सुनाई गई चार साल की सजा के खिलाफ विधायक ने हाईकोर्ट में अपील याचिका दायर की थी। मामले की सुनवाई करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने राजू सिंह को जमानत दे दी है। यह पूरा मामला एक शादी समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग से जुड़ा हुआ है, जिसमें गोली लगने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने सुनवाई करते हुए साहेबगंज विधायक राजू सिंह को गैर इरादतन हत्या का दोषी ठहराया था और चार साल की सजा सुनाई थी। इसी सजा के खिलाफ विधायक ने ऊपरी अदालत का दरवाजा खटखटाया था। दिल्ली हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद अब सबकी निगाहें सजा पर रोक लगाने (Stay on Conviction) की याचिका पर टिकी हैं। कोर्ट इस मामले में अगली सुनवाई 11 अगस्त को करेगा। विधायक राजू सिंह के निजी सहायक सोनू सिंह ने फोन पर बातचीत के दौरान दिल्ली हाईकोर्ट से जमानत मिलने की आधिकारिक पुष्टि की है। कोर्ट से राहत मिलने की खबर मिलते ही मुजफ्फरपुर और खासकर राजू सिंह के पैतृक गांव साहेबगंज के ‘बड़ा दाउद’ में जश्न का माहौल बन गया। समर्थकों ने एक-दूसरे को बधाई दी और मिठाइयां बांटीं। साहेबगंज विधायक की जमानत की खबर से मुजफ्फरपुर जिला भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

Leave a Reply

Recent Post