AMIT LEKH

Post: सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण सड़कों पर चलना दुभर हुआ – एसोसिएशन

सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण सड़कों पर चलना दुभर हुआ – एसोसिएशन

रिपोर्ट : उप-संपादक बेतिया

रीता रवि ने कहा की सरकार जल्द से जल्द एसोसिएशन के नेतागणों के साथ कर्मचारियों के हित में सम्मान जनक वार्ता कर हड़ताल को खत्म करायें

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़ 

–  अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। ऑल इंडिया म्युनिसिपल वर्कर्स एसोसिएशन के बैनर तले नगर निगम बेतिया में सफाई कर्मियों का दो सूत्री मांगों को लेकर राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण शहर में हर जगह कुंड़ों का अम्बार लगने और नालियों की बज-बजाहट को लेकर नारकीय स्थिति बन गया है।

फोटो : मोहन सिंह

एसोसिएशन के राज्य कमिटी सदस्य व पूर्व पार्षद श्रीमती रीता रवि ने हड़ताल पर डटे हुवे कर्मचारियों को धरना स्थल पर संबोधित करते हुये कहा की एक तरफ केन्द्र की मोदी सरकार सफाई कर्मियों के पांव पखारने का ड्रामा करते हैं तो दुसरी तरफ सफाई कर्मी चार बजे सुबह शहरों को साफ सुथरा करने में महज 26 दिनों के दैनिक मजदूरी पर और वो भी आउटसोर्सिंग के थ्रू मात्र आठ हजार रुपए पर करने को मजबूर हैं। आगे रीता रवि ने कहा की सरकार जल्द से जल्द एसोसिएशन के नेतागणों के साथ कर्मचारियों के हित में सम्मान जनक वार्ता कर हड़ताल को खत्म करायें। मौके पर शम्भू राम, शान्ति देवी, विधाता देवी, आयशा खातून, उर्मिला देवी, अशोक राय, कैलाश राउत,संतोष पटेल आदि सैकड़ों कर्मी उपस्थित थें। उक्त जानकारी प्रमिला देवी ने दी।

Comments are closed.

Recent Post