



श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ सह राम दरबार व शिव सपरिवार प्राण -प्रतिष्ठा महायज्ञ के द्वितीय दिवस गुरुवार को वास्तु पूजा, मण्डप पूजन, योगिनी पूजा, क्षेत्रपाल पूजा नवग्रह एवं प्रधानवेदी का पूजा किया गया
✍️ रामबालक राम, जिला ब्यूरो
– अमिट लेख
मोतिहारी,(पूर्वी चम्पारण)। चकिया के मझौलिया प्रखण्ड स्थित सेनवरिया ग्राम में चल रहे श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ सह राम दरबार व शिव सपरिवार प्राण -प्रतिष्ठा महायज्ञ के द्वितीय दिवस गुरुवार को वास्तु पूजा, मण्डप पूजन, योगिनी पूजा, क्षेत्रपाल पूजा नवग्रह एवं प्रधानवेदी का पूजा किया गया। आर्षविद्या शिक्षण प्रशिक्षण सेवा संस्थान वेद विद्यालय मोतिहारी के वरिष्ठ वेदाध्यायी व महर्षि गौतम ज्योतिष परामर्श एवं अनुसंधान केन्द्र चम्पारण ‘काशी’ से पधारे यज्ञाचार्य अभिषेक कुमार दूबे ने बताया यज्ञ में पूजन करने से एक हजार गो दान का फल मिलता है। यज्ञ कार्य में शामिल सभी लोग पुण्य के भागी बनते हैं। यज्ञ मंडप का एक हजार बार परिक्रमा करने से सभी कष्टों का निवारण होता है। एक सौ आठ परिक्रमा से सौभाग्य की प्राप्ति होती है। यज्ञ कार्य में शामिल होने वाले लोगों को 33 प्रकार के देवी-देवताओं सहित ब्रह्माण्ड के समस्त देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। गुरुवार को काफी संख्या में लोगों ने यज्ञ मंडप का परिक्रमा किया और अपने सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। यज्ञ में आचार्य रोहन कुमार पाण्डेय, आचार्य अक्षय तिवारी, आचार्य रवि पाण्डेय, आचार्य अनीश पाण्डेय, आचार्य अनिकेत पाण्डेय , आचार्य अजित पाण्डेय, आचार्य अनुज दूबे, आचार्य शम्भू तिवारी द्वारा यज्ञ संपन्न कराया जा रहा है। यज्ञ में यज्ञाधिश जितेन्द्र दास , अध्यक्ष राजकिशोर सहनी, मनोज सिंह, सुरेश सहनी, निर्भय तिवारी, राकेश तिवारी, डब्लू तिवारी, निशु पाण्डेय, मुन्ना तिवारी, संजय तिवारी, नन्द किशोर सहनी, मुखिया ज्योति श्रीवास्तव, प्रमुख मंटु कुशवाहा, अंशु सिंह, राजु सहनी, दिलीप निषाद, मनोज सहनी, ताराचंद यादव आदि सहित हजारों भक्त उपस्थित थे।