AMIT LEKH

Post: राज्यव्यापी सफाई कर्मी हड़ताल को एटक का समर्थन

राज्यव्यापी सफाई कर्मी हड़ताल को एटक का समर्थन

रिपोर्ट : उप-संपादक, बेतिया

ओम प्रकाश क्रांति बोले— सरकार तुरंत वार्ता कर कर्मचारियों की जायज मांगें माने

एटक का मानना है कि सफाई कर्मी शहरों की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं और उनके श्रम का सम्मान करते हुए सरकार को उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करना चाहिए

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़ 

–  अमिट लेख

बेतिया मोहन सिंह। बिहार में स्थानीय निकाय सफाई कर्मचारियों की राज्यव्यापी हड़ताल को अब मजदूर संगठनों का भी खुला समर्थन मिलने लगा है। ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) पश्चिम चम्पारण के जिला अध्यक्ष एवं राज्य उप-महासचिव ओम प्रकाश क्रांति ने आंदोलनरत सफाई कर्मियों की तीन सूत्री मांगों का समर्थन करते हुए सरकार और प्रशासन से तत्काल वार्ता कर हड़ताल समाप्त कराने की मांग की है। ओम प्रकाश क्रांति ने कहा कि नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायतों में कार्यरत सफाई कर्मचारी लंबे समय से वेतन भुगतान, ठेका कर्मियों के पारिश्रमिक और अन्य बुनियादी समस्याओं को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। कई बार मांग उठाने के बावजूद अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला, जिसके कारण कर्मचारियों को राज्यव्यापी हड़ताल पर जाना पड़ा है। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई के इस दौर में सफाई कर्मियों को मिलने वाली मजदूरी परिवार का भरण-पोषण करने के लिए पर्याप्त नहीं है। ऐसे में उनकी मांगों को नजरअंदाज करना उचित नहीं होगा। एटक का मानना है कि सफाई कर्मी शहरों की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं और उनके श्रम का सम्मान करते हुए सरकार को उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करना चाहिए। एटक ने सरकार और जिला प्रशासन से अपील की है कि आंदोलनकारी सफाई कर्मचारियों के प्रतिनिधियों के साथ जल्द सकारात्मक वार्ता कर उनकी जायज मांगों पर निर्णय लिया जाए, ताकि राज्यभर में चल रही हड़ताल समाप्त हो, सफाई व्यवस्था सामान्य हो सके और कर्मचारियों को उनका अधिकार एवं सम्मान मिल सके।

Leave a Reply

Recent Post