AMIT LEKH

Post: चम्पारण के मजदूरों की आवाज को राज्य स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी

चम्पारण के मजदूरों की आवाज को राज्य स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी

रिपोर्ट : उप-संपादक, बेतिया 

एटक के उप महासचिव बने ओम प्रकाश क्रांति

(एटक) के 24वें राज्य सम्मेलन में गठित नई राज्य कार्यसमिति में पश्चिम चम्पारण के वरिष्ठ श्रमिक नेता ओम प्रकाश क्रांति को उप महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। पश्चिम चम्पारण के श्रमिक आंदोलन के लिए गर्व की खबर सामने आई है। खगड़िया में आयोजित आल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) के 24वें राज्य सम्मेलन में गठित नई राज्य कार्यसमिति में पश्चिम चम्पारण के वरिष्ठ श्रमिक नेता ओम प्रकाश क्रांति को उप महासचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

फोटो : मोहन सिंह

उनके इस मनोनयन से जिले के श्रमिक, किसान, आंगनबाड़ी, आशा, रसोईया, सफाई कर्मचारी तथा सामाजिक संगठनों में खुशी की लहर दौड़ गई है। ओम प्रकाश क्रांति को मिली इस नई जिम्मेदारी पर किसान सभा के राधामोहन यादव, अशोक मिश्र और बब्लू दूबे, रसोईया यूनियन के लालबाबु राम, रामाश्रय हजरा, शंभूनाथ मिश्र और वीणा देवी, आशा संघ की आरती, साधना, वेणु, सुनीता, परशुराम ठाकुर और मुन्ना,

छाया : अमिट लेख

आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन की सुमन वर्मा, अजय वर्मा, सीमा, सरिता शुक्ला, शिल्पी, गोदावरी, सीता, स्नेहलता, पम्मी, अर्पण, प्रभा और हसीना, सफाई कर्मचारी यूनियन के विनय बागी, समाजसेवी नेहाल अहमद, नौजवान संघ के तारीक और इदू सहित विनय श्रीवास्तव एवं अन्य नेताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी। सभी नेताओं ने विश्वास जताया कि ओम प्रकाश क्रांति के राज्य नेतृत्व में शामिल होने से पश्चिम चम्पारण सहित पूरे बिहार के मजदूरों, किसानों और मेहनतकश वर्ग की समस्याओं को और अधिक मजबूती से राज्य स्तर पर उठाया जाएगा। उन्होंने एटक के राज्य नेतृत्व का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चम्पारण के संघर्षशील श्रमिक आंदोलन को उचित सम्मान और प्रतिनिधित्व मिला है, जिससे जिले के कार्यकर्ताओं का मनोबल और भी बढ़ेगा।

Leave a Reply

Recent Post