रिपोर्ट : उप-संपादक, बेतिया
गोबिन्द बहादुर खाती, पुलिस अधीक्षक, 26वीं वाहिनी, नवलपरासी, ए.पी.एफ नेपाल, ने पुनः अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि स्टेटस क्वो का किसी भी प्रकार से उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा तथा सीमा पर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने हेतु ए.पी.एफ. नेपाल का पूर्ण सहयोग निरंतर जारी रहेगा
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। भारत-नेपाल सीमा पर शांति, सौहार्द एवं आपसी समन्वय बनाए रखने के उद्देश्य से 7 अगस्त 26 को 21वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल , समवाय रामपुरवा के कार्य क्षेत्र में पड़ने वाले स्टेटस क्वो एरिया, सुस्ता पर सशस्त्र सीमा बल एवं ए.पी.एफ. नेपाल के वरिष्ठ अधिकारियों के मध्य एक समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान भारत-नेपाल सीमा पर वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई। दोनों पक्षों ने पाया कि सीमा क्षेत्र में स्थिति पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं सामान्य है।

बैठक के दौरान यह भी अवलोकन किया गया कि सुस्ता क्षेत्र के स्थानीय निवासी नेपाल की ओर जेसीबी मशीन एवं सैंड बैग की सहायता से तटबंध को सुदृढ़ करने का कार्य कर रहे हैं। गोबिन्द बहादुर खाती, पुलिस अधीक्षक, 26वीं वाहिनी, नवलपरासी, ए.पी.एफ नेपाल, ने पुनः अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि स्टेटस क्वो का किसी भी प्रकार से उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा तथा सीमा पर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने हेतु ए.पी.एफ. नेपाल का पूर्ण सहयोग निरंतर जारी रहेगा। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। दोनों देशों के सीमा सुरक्षा बलों ने आपसी समन्वय, नियमित संवाद एवं सहयोग के माध्यम से भारत-नेपाल सीमा पर शांति, सुरक्षा एवं मैत्रीपूर्ण संबंधों को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने का संकल्प को दोहराया। इस बैठक में सशस्त्र सीमा बल की ओर से नंदन सिंह मेहरा, कमांडेंट, 65 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, सुरेश शर्मा, द्वितीय कमान अधिकारी, 21वीं वाहिनी, एस.एस.बी. बगहा, तथा अवधेश कुमार, कंपनी कमांडर, रामपुरवा उपस्थित रहे। वहीं ए.पी.एफ. नेपाल की ओर से गोबिन्द बहादुर खाती, पुलिस अधीक्षक, 26वीं वाहिनी,नवलपरासी, ए.पी.एफ. नेपाल, तथा निरीक्षक तेज बहादुर बोरा, पोस्ट कमांडर, सुस्ता बैठक में मौजूद रहे।








