रिपोर्ट : उप-संपादक, बेतिया
जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में 6. अगस्त 26 को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छापामारी कर 22 शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया तथा भारी मात्रा में देशी और विदेशी शराब बरामद की गई
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। जिला पदाधिकारी, प० चम्पारण, बेतिया निर्देशानुसार उत्पाद अधीक्षक, प० चम्पारण, बेतिया द्वारा टीम का गठन कर विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा हैं। इसी क्रम में 6. अगस्त 26 को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छापामारी कर 22 शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया तथा भारी मात्रा में देशी और विदेशी शराब बरामद की गई। उक्त जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक श्रीमती सीमा चौरसिया ने बताया कि मझौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत धोखराहाँ एवं लालसरैया तथा भौरोगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मद्राहनि नहर सहीत अन्य हॉट स्पॉट स्थानों पर छापेमारी टीम, ड्रोन और स्निफर डॉग के उपयोग से छापेमारी की गई इस दौरान लगभग 2270 किलोग्राम जावा किवित गुड़ का घोल तथा लगभग 300 लीटर अवैध चुलाई शराब को घटना स्थल पर ही विनष्ट कर दिया गया।

गुप्त सूचना मिली की जगदीशपुर थाना क्षेत्र हरदिया कोठी के रास्ते शराब परिवहन होने वाला हैं। सूचना में वर्णित स्थान पर छापेमारी के क्रम में बैकुण्ठवा के तरफ से आ रहे एक चार पहिया वाहन (चालक फरार) की तलाशी लेने पर उक्त वाहन से 8 PM ब्राण्ड का कुल-79.38 लीटर विदेशी बरामद हुआ। बरामद शराब को मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत जप्ती कर काण्ड सं० क्रमशः उत्पाद थाना बेतिया-1349/26 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। गुप्त सूचना के आधार पर मझौलिया थानाअंतर्गत जाँच के दौरान लालसरैया सड़क के पास छापेमारी के क्रम में मोटरसाईकिजल सवार चालक रमेश मांझी, पे०-कुंजा मांझी, सा०-जौकटिया, थाना-मझौलिया की तलाशी लेने पर उक्त के पास से कुल 10.00 लीटर अवैध चुलाई शराब की बरामदगी हुई। बरामद शराब को मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत जप्ती कर काण्ड सं० उत्पाद थाना बेतिया-1350/26 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। गुप्त सूचना के आधार पर मझौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत नानोसाती के रास्ते शराब परिवहन की जानकारी मिली। उक्त स्थान पर छापेमारी के क्रम में एक व्यक्ति सिकन्दर पटेल, पे०-बंधु पटेल, सा०-मठिया ब्रिज बैठनिया, थाना-मझौलिया की तलाशी लेने पर उक्त से कुल-3. 00 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद हुआ। बरामद शराब को मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत जप्ती कर काण्ड सं० उत्पाद थाना बेतिया-1351/26 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। शिकारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरानी बजार, वार्ड नं0-02 में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी के क्रम में एक व्यक्ति संजीत कुमार, पे०-लक्ष्मी महतो, सा०-पुरानी बाजार, वार्ड नं0-02, थाना-शिकारपुर, की तलाशी लेने पर उक्त व्यक्ति के कब्जे से 03.00 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद हुआ। बरामद शराब को मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत जप्ती कर काण्ड सं० उत्पाद थाना बेतिया-1357/26 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही मद्यनिषेध एवं उत्पाद टीम, द्वारा बेतिया / नरकटियागंज तथा बगहा अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों से मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा-37 में कुल-22 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।








