AMIT LEKH

Post: पटना सिटी में हाईवे पर बवाल, युवक की मौत के बाद बस में लगाई आग

पटना सिटी में हाईवे पर बवाल, युवक की मौत के बाद बस में लगाई आग

रिपोर्ट : विशेष ब्यूरो, पटना

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और परिजनों में भारी आक्रोश फैल गया

पुलिस को खदेड़ा, दमकल को भी भागना पड़ा

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख
पटना, (दिवाकर पाण्डेय)। सिटी में शुक्रवार को नेशनल हाईवे पर पहाड़ी के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे के बाद जमकर बवाल हो गया। तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से 26 वर्षीय युवक मनीष कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और परिजनों में भारी आक्रोश फैल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद गुस्साए लोगों ने बस को घेर लिया और उसमें आग लगा दी। देखते ही देखते बस धू-धू कर जलने लगी। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि मौके पर पहुंची पुलिस को भी लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। आक्रोशित भीड़ ने पुलिस को खदेड़ दिया, जिसके बाद पुलिसकर्मियों को पीछे हटना पड़ा। बस में लगी आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन उग्र भीड़ के विरोध के कारण दमकलकर्मियों को भी बिना आग बुझाए वापस लौटना पड़ा। घटनास्थल पर काफी देर तक अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बना रहा। घटना के बाद नेशनल हाईवे पर यातायात भी प्रभावित हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस के वरीय अधिकारी अतिरिक्त पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रित करने की कोशिश में जुट गए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है, वहीं इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती की गई है।

Leave a Reply

Recent Post