AMIT LEKH

Post: निक्षय मित्र बनकर रोटरी क्लब, बेतिया ने 44 टीबी मरीजों को वितरित किए फूड बास्केट

निक्षय मित्र बनकर रोटरी क्लब, बेतिया ने 44 टीबी मरीजों को वितरित किए फूड बास्केट

रिपोर्ट : उप-संपादक, बेतिया

रोटरी क्लब सेंट्रल, बेतिया की अध्यक्ष डॉ. शीला रंजन एवं सचिव डॉ. अपूर्वा सिन्हा ने स्वयं उपस्थित होकर 44 टीबी मरीजों के बीच फूड बास्केट का वितरण किया

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आज रोटरी क्लब, बेतिया ने सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए निक्षय मित्र के रूप में 44 टीबी मरीजों को पोषण सहायता स्वरूप फूड बास्केट प्रदान किए। रोटरी क्लब सेंट्रल, बेतिया की अध्यक्ष डॉ. शीला रंजन एवं सचिव डॉ. अपूर्वा सिन्हा ने स्वयं उपस्थित होकर 44 टीबी मरीजों के बीच फूड बास्केट का वितरण किया।

फोटो : मोहन सिंह

उन्होंने कहा कि टीबी मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ में दवाओं के साथ-साथ संतुलित एवं पौष्टिक आहार की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। समाज के सभी सक्षम लोगों एवं संस्थाओं को निक्षय मित्र बनकर टीबी उन्मूलन अभियान में अपना सहयोग देना चाहिए। कार्यक्रम में एसीएमओ सह मुख्य जिला यक्ष्मा पदाधिकारी,

छाया : अमिट लेख

डॉ. रमेश चन्द्र ने रोटरी क्लब सेंट्रल, बेतिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसहभागिता और सामुदायिक सहयोग से ही वर्ष 2025 तक टीबी उन्मूलन के राष्ट्रीय लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में प्रभावी प्रगति संभव है। उन्होंने कहा कि निक्षय मित्र योजना के माध्यम से टीबी मरीजों को पोषण सहायता एवं सामाजिक सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उनके उपचार की सफलता दर में वृद्धि हो रही है। इस अवसर पर जिला यक्ष्मा केंद्र, बेतिया के सभी चिकित्सक एवं कर्मी उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई।

Comments are closed.

Recent Post