AMIT LEKH

Post: सावन के द्वितीय सोमवारी पर वाल्मीकिनगर में उमड़ा आस्था का सैलाब

सावन के द्वितीय सोमवारी पर वाल्मीकिनगर में उमड़ा आस्था का सैलाब

इंडो-नेपाल बॉर्डर से हमारे न्यूज़ ब्यूरो कि रिपोर्ट :

हजारों कांवरियों ने त्रिवेणी संगम से भरा जल

पूरा क्षेत्र “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष से गूंजता रहा। दूर-दराज से पहुंचे कांवरियों के कारण त्रिवेणी धाम और मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

वाल्मीकिनगर, (संतोष कुमार)। सावन के द्वितीय सोमवारी के अवसर पर वाल्मीकिनगर स्थित पौराणिक एवं धार्मिक स्थल जटाशंकर-कौलेश्वर महादेव मंदिर, त्रिवेणी धाम में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु और कांवरिया त्रिवेणी संगम पहुंचे और पवित्र जल भरकर अपनी-अपनी कांवर यात्रा पर निकल पड़े।

फोटो : संतोष

श्रद्धालुओं में भगवान भोलेनाथ के प्रति गहरी आस्था और उत्साह देखने को मिला। पूरा क्षेत्र “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष से गूंजता रहा। दूर-दराज से पहुंचे कांवरियों के कारण त्रिवेणी धाम और मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा।

छाया : अमिट लेख

इस दौरान मंदिर के आसपास सजी रंग-बिरंगी दुकानें भी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। पूजन सामग्री, फूल-माला, प्रसाद एवं अन्य सामानों की दुकानों से पूरा मंदिर परिसर काफी सुंदर और आकर्षक नजर आया। कौलेश्वर मंदिर के साधु अंकित जी से हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि सुबह से ही मंदिर परिसर में लगातार श्रद्धालुओं और कांवरियों की भीड़ उमड़ रही है।

छाया : अमिट लेख

सावन के इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु त्रिवेणी संगम से जल लेकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए अपनी यात्रा पर रवाना हो रहे हैं। सावन की सोमवारी पर वाल्मीकिनगर का त्रिवेणी धाम एक बार फिर आस्था, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम बन गया।

Leave a Reply

Recent Post