AMIT LEKH

Post: ट्रेन से कटकर मां बेटी की मौत, गांव में परसा मातम

ट्रेन से कटकर मां बेटी की मौत, गांव में परसा मातम

रिपोर्ट : उप-संपादक, बेतिया

मृत महिला की पहचान शिकारपुर थाना के सोफवा गांव निवासी सकेश चौधरी की पत्नी जानकी देवी एवं बेटी पिंजल कुमारी के रूप में की गई है

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर रेलखंड के सोफवा गांव के समीप ट्रेन की चपेट में आने से मां बेटी की कट कर दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना सोमवार की देर शाम की बताई गई है । मृत महिला की पहचान शिकारपुर थाना के सोफवा गांव निवासी सकेश चौधरी की पत्नी जानकी देवी एवं बेटी पिंजल कुमारी के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि महिला अपनी बच्ची के साथ किराना दुकान से सामान खरीद कर रेल ट्रैक पार कर अपने घर जा रही थी।

इसी दौरान मुजफ्फरपुर से नरकटियागंज आने वाली 63341 मेमो पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गई। घटना सोफवा गांव के समीप पिलर संख्या संख्या 243/29 के समीप की है। सूचना पर नरकटियागंज आरपीएफ पोस्ट कमांडर ऋतुराज कश्यप व शिकारपुर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वही स्थानीय ग्रामीणों का कहना था कि रेलवे फाटक बनवाने के लिए कई बार संबंधित अधिकारी एवं जन प्रतिनिधियों से कहा गया लेकिन आज तक फाटक नही बनवाया गया। लोगो का कहना था कि पहले सिंगल रेलवे ट्रैक था, अब डबल ट्रैक हो गया। समय रहते फाटक बन गया होता तो आज एक मां बेटी के साथ हादसा नही होता। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द रेलवे फाटक बनवाने की मांग की है।

Leave a Reply

Recent Post