AMIT LEKH

Post: यूपी के चांद दियर पुलिस चौकी के समीप पेड़ से टकराई अनियंत्रित बाइक

यूपी के चांद दियर पुलिस चौकी के समीप पेड़ से टकराई अनियंत्रित बाइक

संकलन : उप-संपादक, छपरा

एकमा व जलालपुर इलाके के तीन युवक घायल

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख
एकमा/मांझी, (सारण)। बिहार-उत्तर प्रदेश की सीमा क्षेत्र स्थित यूपी के चांद दियर पुलिस चौकी के समीप मंगलवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि तेज गति से जा रही बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची यूपी पुलिस के सहयोग से तीनों घायलों को इलाज के लिए मांझी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां चिकित्सक डॉ. रिजवान अहमद ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने तीनों को बेहतर इलाज के लिए छपरा रेफर कर दिया। घायलों की पहचान एकमा थाना क्षेत्र के बिंदालाल के रामपुर निवासी देव कुमार राम, जलालपुर थाना क्षेत्र के भटकेसरी निवासी मिथिलेश कुमार व मंगोलापुर निवासी दीपक कुमार राम के रूप में हुई है। हादसे के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस घटना की जानकारी जुटाने में लगी है।

Comments are closed.

Recent Post