AMIT LEKH

Post: वाहन जांच में टेंपो से 270 लीटर देसी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

वाहन जांच में टेंपो से 270 लीटर देसी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

संकलन : उप-संपादक, छपरा

पुलिस को देखकर टेंपो चालक भागने का प्रयास करने लगा

पुलिस ने पीछा कर टेंपो को रोक लिया और चालक को पकड़ लिया

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

एकमा, (सारण)। एकमा थाना पुलिस ने मंगलवार को छपरा-सीवान मुख्य मार्ग पर पावरग्रिड के समीप वाहन जांच के दौरान शराब लदे एक टेंपो को पकड़ा। तलाशी के दौरान टेंपो से 270 लीटर देसी शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से टेंपो चालक को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष रामबालक यादव पुलिस बल के साथ पावरग्रिड के समीप वाहन जांच कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि छपरा की ओर से सीवान की तरफ एक टेंपो में शराब ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने वाहन जांच तेज कर दी। इसी क्रम में पुलिस को देखकर टेंपो चालक भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने पीछा कर टेंपो को रोक लिया और चालक को पकड़ लिया। टेंपो की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में देसी शराब बरामद हुई। पुलिस ने टेंपो और शराब को जब्त कर थाने ले आई। गिरफ्तार चालक की पहचान भगवान बाजार थाना क्षेत्र के छत्रधारी बाजार निवासी सत्यनारायण राय के पुत्र विजय कुमार राय के रूप में हुई है। पुलिस ने उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार चालक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Comments are closed.

Recent Post