रिपोर्ट : उप-संपादक, बेतिया
बहुउपयोगी कम्युनिटी हॉल के साथ जन सुविधा और पर्यावरण संरक्षा के लिए दो पार्कों के लिए दुबारा निविदा कर दी गई है जारी
आगामी 10 सितंबर तक ई-टेंडर विधि अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर सकेंगे नगर निगम से संबंधित वांछित योग्यता धारी संवेदक
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि नगर निगम ने क्षेत्र के अल्प विकसित झिलिया मुहल्ले के समग्र विकास के लिए एक बड़ी पहल की है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि नगर निगम द्वारा दुबारा जारी निविदा आमंत्रण सूचना में डबल बीड प्रणाली के तहत झिलिया मुहल्ले के लिए एक साथ तीन विकास योजनाओं के लिए पुनः निविदा आमंत्रित की गई है। विगत 03 अगस्त 2026 को जारी इस निविदा सूचना के अनुसार इच्छुक संवेदक 21 अगस्त से 10 सितंबर 2026 के अपराह्न 03:00 बजे तक ई-प्रोक्योरमेंट वेबसाइट www.eproc2.bihar.gov.in से परिमाण विपत्र डाउनलोड कर सकते हैं। निविदा अपलोड करने की अंतिम तिथि भी 10 सितंबर 2026 ही निर्धारित है, जबकि तकनीकी बीड 11 सितंबर को खुलेगी। तीनों योजनाओं की जानकारी देते हुए महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि नगर निगम बोर्ड से पारित प्रस्ताव के आधार पर इस बार पूरा फोकस झिलिया मुहल्ले के चतुर्दिक विकास और जन सुविधाओं के विस्तार पर रखा गया है। जारी निविदा के आधार पर महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि कम्युनिटी हॉल का निर्माण 68 लाख 29 हजार 127 रुपये की प्राक्कलित राशि से झिलिया में एक अत्याधुनिक कम्युनिटी हॉल बनाया जाएगा। लंबे समय से स्थानीय लोगों की यह मांग थी।पार्क का सौंदर्यीकरण 44 लाख 77 हजार 244 रुपये की लागत से झिलिया के मौजूदा पार्क का सौंदर्यीकरण होगा। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि इसमें बेंच, लाइट, ग्रीन लैंडस्केपिंग और बच्चों के लिए आधुनिक झूले आदि लगाए जाएंगे। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि नए झिलिया पार्क के निर्माण पर 69 लाख 41 हजार 674 रुपये की लागत आएगी। महापौर ने बताया कि तीनों योजनाओं के इस पैकेज की करीब पौने दो करोड़ लागत वाली अब तक की सबसे बड़ी योजना है।तीनों योजनाओं की कार्यावधि तीन माह निर्धारित की गई है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि नगर निगम प्रशासन द्वारा जारी पहली बार जारी निविदा में संवेदकों की भागीदारी कम रहने के कारण इसे दोबारा निकाला गया है। इसी को देखते हुए 24 अगस्त को प्री-बीड मीटिंग भी बुलाई गई है।नगर निगम के इस निर्णय से झिलिया के लोगों में हर्ष है। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि यदि समय पर कार्य पूरा हुआ तो सम्पूर्ण नगर निगम क्षेत्र में झिलिया मुहल्ला पहला ऐसा वार्ड होगा जहां एक साथ सामुदायिक भवन और दो व्यवस्थित पार्क की सुविधा होगी।








