AMIT LEKH

Post: भाकपा की पदयात्रा : भगत सिंह और मेजर हमीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद गूंजे जनसरोकार के नारे

भाकपा की पदयात्रा : भगत सिंह और मेजर हमीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद गूंजे जनसरोकार के नारे

नरकटियागंज पहुंची भाकपा की पदयात्रा :

भाकपा की ओर से 6 अगस्त से शुरू किया गया यह पदयात्रा अभियान किसानों, मजदूरों, छात्रों, नौजवानों और महिलाओं को उनके अधिकारों एवं जनसमस्याओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर चल रहे पदयात्रा अभियान के सातवें दिन नरकटियागंज में पार्टी कार्यकर्ताओं ने हाई स्कूल चौक स्थित शहीद-ए-आजम भगत सिंह एवं मेजर हमीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पदयात्रा की शुरुआत की।

फोटो : मोहन सिंह

भाकपा की ओर से 6 अगस्त से शुरू किया गया यह पदयात्रा अभियान किसानों, मजदूरों, छात्रों, नौजवानों और महिलाओं को उनके अधिकारों एवं जनसमस्याओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है, जिसका समापन 15 अगस्त को होगा। पदयात्रा के दौरान भाकपा कार्यकर्ताओं ने देश, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के साथ महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और अपराध पर रोक लगाने की मांग को प्रमुखता से उठाया। पार्टी ने किसानों का कर्ज माफ करने, उनकी फसलों के लिए एमएसपी की गारंटी देने, चार लेबर कोड वापस लेने, पेपर लीक पर रोक लगाने और परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाने की मांग की। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में लगाए गए टैक्स वापस लेने, डिजिटल पेमेंट पर टैक्स लगाने की कथित साजिश बंद करने, पेपरलेस रजिस्ट्री का आदेश वापस लेने तथा सभी संविदा कर्मियों की सेवा स्थायी करने की मांग भी जोरदार तरीके से उठाई गई। हाई स्कूल चौक से शुरू हुई पदयात्रा थाना रोड, हॉस्पिटल रोड, आर्य समाज मंदिर रोड, हरदिया चौक, अनुमंडल कार्यालय रोड और मुशहरवा चौक होते हुए साठी के लिए रवाना हुई।

छाया : अमिट लेख

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आम लोगों से जनहित के मुद्दों पर एकजुट होने और अपने अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करने की अपील की।पदयात्रा का नेतृत्व भाकपा जिला सचिव ओम प्रकाश क्रांति, जिला नेता बब्लू दूबे, संजय सिंह, चंद्र भूषण सिंह, ज्वाला कांत दूबे, वृजेश चौबे, गंगा वर्मा और तारीक ने किया। नेताओं ने कहा कि पदयात्रा के माध्यम से पार्टी लगातार किसानों, मजदूरों, छात्रों, युवाओं और महिलाओं के बीच पहुंचकर उन्हें मौजूदा जनसमस्याओं और लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक कर रही है।

Leave a Reply

Recent Post