AMIT LEKH

Post: 15 अगस्त को ऐतिहासिक गांधी मैदान में शान से लहराएगा तिरंगा

15 अगस्त को ऐतिहासिक गांधी मैदान में शान से लहराएगा तिरंगा

संकलन : विशेष ब्यूरो, पटना

जिला के प्रभारी मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन

कार्यक्रम की सफलता को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

मोतिहारी, (संवाददाता)। स्वतंत्रता दिवस के सफल आयोजन को लेकर जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव के द्वारा समाहरणालय स्थित डॉ राधाकृष्णन सभागार में जिलास्तरीय पदाधिकारीगण के साथ बैठक कर अब तक की तैयारियों की जानकारी प्राप्त की गई एवं सभी कार्यों को समय से पूर्ण करा लेने का निर्देश दिया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को सुबह 9:00 बजे मोतिहारी के ऐतिहासिक गांधी मैदान में माननीय जिला प्रभारी मंत्री सह माननीय मंत्री ग्रामीण विकास विभाग और सूचना एवं जन संपर्क विभाग बिहार सरकार के कर कमलों द्वारा झंडोत्तोलन किया जाएगा। इस अवसर पर माननीय मंत्री महोदय के द्वारा पूर्वी चंपारण जिला में विकास और प्रगति के कार्य सहित बड़े प्रोजेक्ट्स पर चल रहे कार्यों को रेखांकित करते हुए गांधी मैदान में उपस्थित जन समुदाय को संबोधित किया जाएगा। माननीय मंत्री के द्वारा मुख्य मंच पर जिला में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न क्षेत्र के लोगों को भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

 

Comments are closed.

Recent Post