AMIT LEKH

Post: बगहा से वाल्मीकिनगर तक गूंजा देशभक्ति का जयघोष, एसएसबी ने निकाली भव्य मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा

बगहा से वाल्मीकिनगर तक गूंजा देशभक्ति का जयघोष, एसएसबी ने निकाली भव्य मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा

रिपोर्ट : इंडो-नेपाल बॉर्डर से हमारे न्यूज़ ब्यूरो

सीमावर्ती क्षेत्रों में इस तरह के आयोजन जवानों और आम जनता के बीच आपसी विश्वास, सहयोग एवं आत्मीय संबंधों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

वाल्मीकिनगर, (संतोष कुमार)। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर को लेकर देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत 21वीं वाहिनी एसएसबी द्वारा बगहा से वाल्मीकिनगर तक भव्य मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा निकाली गई।

फोटो : अमिट लेख

21वीं वाहिनी एसएसबी के कमांडेंट तपेश्वर राउत जी के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में जवानों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। बगहा से शुरू हुई यह तिरंगा यात्रा सीमावर्ती क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए वाल्मीकिनगर पहुंची। पूरे मार्ग में भारत माता की जय और जय हिन्द, जय भारत के नारों से वातावरण देशभक्ति से सराबोर रहा।

एसएसबी जवानों की इस पहल ने आम नागरिकों में भी उत्साह और देशप्रेम की भावना को और मजबूत किया। सीमावर्ती क्षेत्रों में इस तरह के आयोजन जवानों और आम जनता के बीच आपसी विश्वास, सहयोग एवं आत्मीय संबंधों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

छाया : अमिट लेख

यह तिरंगा यात्रा केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और देश के प्रति समर्पण का जीवंत संदेश बनी। स्वतंत्रता दिवस से पूर्व निकली इस भव्य यात्रा ने लोगों में राष्ट्रीय पर्व को लेकर नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।

Leave a Reply

Recent Post