संकलन : उप-संपादक, छपरा
मध्य विद्यालय हंसराजपुर व प्राथमिक विद्यालय राजापुर के छात्र-छात्राओं ने शिक्षक-शिक्षिकाओं के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान के तहत एकमा बाजार में निकाली तिरंगा रैली
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख, संवाददाता
एकमा, (सारण)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत सारण जिले के नगर पंचायत एकमा बाजार के हंसराजपुर स्थित मध्य विद्यालय व प्राथमिक विद्यालय राजापुर के तत्वावधान में शुक्रवार को तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।

शिक्षक-शिक्षिकाओं के नेतृत्व में एकमा बाजार और पोषक क्षेत्र में निकली तिरंगा रैली में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर पूरे उत्साह और देशभक्ति के साथ भाग लिया। रैली के दौरान बच्चों ने देशभक्ति के नारे लगाते हुए लोगों को हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूक किया।

विद्यालय परिसर से निकली रैली में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक-शिक्षिकाएं भी शामिल हुए। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक आनंद सिंह, उपेन्द्र कुमार यादव, नगर उपाध्यक्ष रानू मांझी, संजीव सिंह, गाजी हसन, कुमार समरेश, चंदन कुमारी, माया शर्मा, रीता कुमारी, अफरोजी खातून एवं वर्षा गुप्ता के अलावा प्राथमिक विद्यालय राजापुर के लखन लाल प्रसाद, अंजना मिश्रा सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

मध्य विद्यालय परिवार हंसराजपुर ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, देश की एकता और अखंडता तथा स्वतंत्रता दिवस के महत्व के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से लोगों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने और राष्ट्र के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने की अपील की गई।








