रिपोर्ट : उप-संपादक डेस्क, बेतिया
बेहतर और विकसित बेतिया का निर्माण केवल निगम प्रशासन से नहीं, बल्कि नागरिक जन की सक्रिय भागीदारी से ही संभव :गरिमा
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 21 से लेकर वार्ड संख्या 28 तक में विभिन्न स्थानों पर सहयोग शिविर आयोजन मंगलवार को किया गया। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने इसकी जानकारी देते हुए नागरिक समस्याओं के त्वरित समाधान और आम लोगों को निगम की सेवाओं से सीधे जोड़ने की पहल के तहत मंगलवार को विभिन्न वार्डों सहयोग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

महापौर के द्वारा शिविरों का निरीक्षण के साथ जन समस्याओं की सुनवाई करते हुए निर्देश दिए गए। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि इन शिविरों का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों और सुझावों को मौके पर सुनकर संबंधित स्तर तक पहुंचाना और समाधान की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाना है। शिविर सुबह 10 बजे से ही नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 21 में राम-जानकी मंदिर, पीपल चौक, बगही, वार्ड 22 में बंगाली कॉलोनी, बरवत स्थित शंभू होटल एवं दुर्गा मंडप के समीप, वार्ड 23 में रेडक्रॉस भवन, वार्ड 24 में विपिन हाईस्कूल, वार्ड 25 में स्टेशन चौक पोखरा, वार्ड 26 में गंडक स्कूल, वार्ड 27 में रामरूप गोस्वामी महाविद्यालय तथा वार्ड 28 में दुर्गा मंडप तेल डिपो में शिविर आयोजित किए गए। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निर्धारित समय और स्थान पर आयोजित शिविरों में पहुंचकर जन समस्याओं, शिकायतों और सुझावों को सुना गया। महापौर श्रीमती सिकारिया ने अपने संबोधन में कहा कि बेहतर और विकसित बेतिया का निर्माण केवल निगम प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से ही संभव है। उन्होंने कहा कि सहयोग शिविर प्रशासन और जनता के बीच संवाद की दूरी कम करने का माध्यम बनेंगे। महापौर ने बताया कि वार्ड स्तर पर ऐसे शिविरों से छोटी-छोटी नागरिक समस्याओं के लिए लोगों को निगम कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत कम होगी। साथ ही स्थानीय जरूरतों की प्रत्यक्ष जानकारी मिलने से विकास योजनाओं की प्राथमिकता तय करने और जवाबदेही बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।








