रिपोर्ट : उप-संपादक डेस्क, बेतिया
सड़क निर्माण को अभी साल भर भी पूरा नहीं हुआ, लेकिन PCC जगह-जगह टूटने लगी है, जिससे आवागमन बाधित हो गया है
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। मैनाटांड़ प्रखण्ड के रामपुर पंचायत के इमलिया टोला में साल भर भी नहीं हुआ, टूट गई PCC सड़क रामपुर पंचायत के इमलिया टोला में हाल ही में बनी PCC सड़क के टूट जाने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है।

सड़क निर्माण को अभी साल भर भी पूरा नहीं हुआ, लेकिन PCC जगह-जगह टूटने लगी है, जिससे आवागमन बाधित हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार, सड़क की स्थिति खराब होने के कारण इमलिया टोला और पचरूखी के बीच संपर्क प्रभावित हो गया है।

लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं बरसात के मौसम में समस्या और गंभीर हो गई है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों से

टूटी PCC सड़क की तत्काल मरम्मत कराने तथा निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है। अब सवाल ये उठता है कि किया यही है थरूहट की समग्र विकास?








