AMIT LEKH

Post: अरेराज उत्पाद विभाग में नए थानाध्यक्ष नितेश कुमार ने संभाला पदभार

अरेराज उत्पाद विभाग में नए थानाध्यक्ष नितेश कुमार ने संभाला पदभार

संकलन : डेस्क विशेष ब्यूरो, पटना

उल्लेखनीय है कि पूर्व थानाध्यक्ष ममता कुमारी का स्थानांतरण होने के बाद नितेश कुमार की नई तैनाती की गई है

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

पटना/मोतिहारी, (संवाददाता)। पूर्वी चंपारण जिला के अरेराज अनुमंडल क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर पूर्णतः अंकुश लगाने और मद्य निषेध कानून को कड़ाई से लागू करने और शराब कारोबारियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से निरीक्षक नितेश कुमार ने अरेराज मद्य निषेध थानाध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार संभालते ही उन्होंने स्पष्ट किया कि शराब तस्करों और अवैध धंधे में लिप्त असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि पूर्व थानाध्यक्ष ममता कुमारी का स्थानांतरण होने के बाद नितेश कुमार की नई तैनाती की गई है। पदभार संभालते ही नए थानाध्यक्ष ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और गुप्त सूचना तंत्र को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं, ताकि अवैध शराब के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त किया जा सके।

Comments are closed.

Recent Post