“बिग ब्रेकिंग”
रिपोर्ट : पटना डेस्क, कार्यालय ब्यूरो
नेहा कुमारी को कटिहार जिला परिषद का डीडीसी बनाया गया
कृष्ण चन्द्र गुप्ता को महानिरीक्षक, निबंधन, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग बनाया गया
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
पटना, (पूजा शर्मा)। बिहार सरकार ने शनिवार की देर रात 23 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों का तबादला किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस अचानक हुए तबादले में श्रेया श्री को खगड़िया जिला परिषद का डीडीसी-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया। गरिमा लोहिया को दरभंगा नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है। अनिरूद्ध पाण्डेय को पूर्णिया नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया। तुषार कुमार को मधुबनी जिला परिषद का डीडीसी बनाया गया है। प्रधुम्न सिंह यादव को खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय का निदेशक बनाया गया।आकांक्षा आनंद को सासाराम जिला परिषद का डीडीसी बनाया गया। अंजली शर्मा को निदेशक, निःशक्तता, समाज कल्याण विभाग की जिम्मेदारी मिली। रोहित कर्दम को कैमूर जिला परिषद का डीडीसी बनाया गया। शिप्रा विजयकुमार चौधरी को जमुई जिला परिषद का डीडीसी बनाया गया। नेहा कुमारी को कटिहार जिला परिषद का डीडीसी बनाया गया। कृष्ण चन्द्र गुप्ता को महानिरीक्षक, निबंधन, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग बनाया गया। वहीं 2024 बैच के IAS अधिकारियों को विभिन्न अनुमंडलों में SDM की जिम्मेदारी दी गई है।








