संकलन : छपरा डेस्क, उप-संपादक
सदर अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चालक युवक भी घायल
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख, संवाददाता
छपरा, (सारण)। जिले के एकमा थाना क्षेत्र में स्थित मांझी-बरौली स्टेट हाईवे-96 पर एकमा और मांझी के बीच मार्ग के गंजपर गांव के समीप एक गैस गोदाम के समीप सोमवार को हुई सड़क दुर्घटना में बाइक की टक्कर से सोमवार के सुबह टहल रहे गंजपर गांव निवासी पान मोहम्मद नामक लगभग 70 वर्षीय वृद्ध किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान सीमावर्ती उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से बिहार में आ रहा बाइक चालक एक युवक भी घायल हो गया दुर्घटना के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने आनन-फानन में घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) एकमा पहुंचाया। सीएचसी एकमा में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मयंक कुमार ने घायलों का स्वास्थ्य कर्मियों की मदद से प्राथमिक उपचार किया। वहीं उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल, छपरा रेफर कर दिया गया। परिजन एवं ग्रामीण उन्हें लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उपचार के दौरान गंजपर गांव निवासी वृद्ध पान मोहम्मद की मौत हो गई। मृत्यु की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।
दुर्घटना किस परिस्थिति में हुई और मोटरसाइकिल किस प्रकार दुर्घटनाग्रस्त हुई, इसकी विस्तृत जानकारी तत्काल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जानकारी जुटा रही है।
सदर अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चालक युवक भी घायल
संवाद संकलन तक मिली जानकारी के अनुसार, सीएचसी एकमा में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मयंक कुमार ने घायलों का स्वास्थ्य कर्मियों की मदद से प्राथमिक उपचार किया। वहीं उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल, छपरा रेफर कर दिया गया। परिजन एवं ग्रामीण उन्हें लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उपचार के दौरान गंजपर गांव निवासी वृद्ध पान मोहम्मद की मौत हो गई। मृत्यु की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है। दुर्घटना किस परिस्थिति में हुई और मोटरसाइकिल किस प्रकार दुर्घटनाग्रस्त हुई, इसकी विस्तृत जानकारी तत्काल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जानकारी जुटा रही है।








