AMIT LEKH

Post: नवजात शिशु की खरीद-बिक्री का प्रयास नाकाम, चार महिला समेत पांच गिरफ्तार

नवजात शिशु की खरीद-बिक्री का प्रयास नाकाम, चार महिला समेत पांच गिरफ्तार

संकलन : विशेष ब्यूरो, पटना 

गिरफ्तार आरोपितों में प्रमोद सहनी, निवासी कुबरा पकड़िया टोला, हरसिद्धि उनकी पत्नी इंदु देवी, बलुआ गोपालपुर निवासी तान्या खातून उर्फ कुरैशा खातून, बगहा निवासी शोभा सिंह तथा लैंडबसवाड़ी निवासी चिन्ता देवी शामिल हैं

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

मोतिहारी, (एक संवाददाता)। नगर थाना पुलिस ने नवजात शिशु की खरीद-बिक्री के प्रयास का खुलासा करते हुए चार महिलाओं समेत पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-01 के नेतृत्व में गठित टीम के माध्यम से की है। कार्रवाई के दौरान सदर अस्पताल चौक के समीप से सभी आरोपितों को पकड़ा गया। वहीं नवजात शिशु के माता-पिता के पास से 1.50 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, नवजात शिशु की खरीद-बिक्री की सूचना मिलने के बाद तत्काल पुलिस टीम गठित किया गया और टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध गतिविधियों में शामिल चार महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार कर लिया। मामले में नगर थाना कांड संख्या 808/26 दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। गिरफ्तार आरोपितों में प्रमोद सहनी, निवासी कुबरा पकड़िया टोला, हरसिद्धि उनकी पत्नी इंदु देवी, बलुआ गोपालपुर निवासी तान्या खातून उर्फ कुरैशा खातून, बगहा निवासी शोभा सिंह तथा लैंडबसवाड़ी निवासी चिन्ता देवी शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा बरामद 1,50,000 रुपये को मामले में अहम साक्ष्य माना जा रहा है। नवजात शिशु की खरीद-बिक्री के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं और इस पूरे मामले में किसी गिरोह की भूमिका है या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर मामले की पूरी कड़ी खंगालने में जुटी है।

Leave a Reply

Recent Post