AMIT LEKH

Post: यात्रियों के मोबाइल और सामान चोरी करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को रंगे हाथ दबोचा

यात्रियों के मोबाइल और सामान चोरी करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को रंगे हाथ दबोचा

पटना जंक्शन : रेल थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

गश्ती के दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रहे युवकों को रोककर तलाशी ली गई, तो उनके पास से चोरी के 04 टचस्क्रीन (स्किन टच) मोबाइल फोन बरामद हुए

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख
पटना, (विशेष ब्यूरो)। जंक्शन पर यात्रियों के सामान और मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ रेल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रेल थाना पटना जंक्शन में 23 अगस्त 2026 को दर्ज कांड मामले मे कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार अभियुक्तों को रंगे हाथ धर दबोचा। यह कार्रवाई भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2), 317(2), 317(5) और 112(2) के तहत की गई है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार घटना रेलवे स्टेशन पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या-01 के पश्चिमी छोर स्थित क्रू लॉबी के पास की है। गश्ती के दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रहे युवकों को रोककर तलाशी ली गई, तो उनके पास से चोरी के 04 टचस्क्रीन (स्किन टच) मोबाइल फोन बरामद हुए। मामले में रेल थाना पटना जंक्शन के सहायक उप-निरीक्षक (ASI) श्यामलाल यादव वादी बने हैं, जबकि मामले की आगे की जांच अनुसंधानकर्ता ASI अभिषेक कुमार सिंह द्वारा की जा रही है।

गिरफ्तार अपराधी :

राजा कुमार (20 वर्ष) – पिता: राजू कुमार, निवासी: राजीवनगर पॉलिटेक्निक कॉलेज, वार्ड नं0-05, थाना: पाटलिपुत्र, जिला: पटना। वसीम खान (19 वर्ष) – पिता: मो० नसीम मल्लिक, निवासी: हारून कॉलोनी, रोड नं0-17, थाना: फुलवारी शरीफ, जिला: पटना। कन्हैया कुमार (21 वर्ष) – पिता: वरुण साव, निवासी: मकराम चक, वार्ड नं0-71, थाना: मालसलामी, जिला: पटना। मनोज मल्लिक (19 वर्ष) – पिता: रैन मल्लिक, निवासी: बलान पट्टी, वार्ड नं0-07, थाना: लौकाहा, जिला: मधुबनी। पुलिस ने सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और बरामद मोबाइलों के वास्तविक स्वामियों का पता लगाया जा रहा है।

Comments are closed.

Recent Post