AMIT LEKH

Post: नचाप गांव के बोहटा नदी के तट पर स्थित छठ घाट पर डूबे किशोर का शव दूसरे दिन बरामद

नचाप गांव के बोहटा नदी के तट पर स्थित छठ घाट पर डूबे किशोर का शव दूसरे दिन बरामद

रिपोर्ट : छपरा डेस्क, उप-संपादक

बेटे की मौत की खबर और शव बरामद होने के बाद परिवार में मातम पसरा है

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख, संवाददाता

छपरा, (सारण)। जिले के मांझी थाना क्षेत्र के नचाप गांव स्थित रामजानकी मंदिर के समीप बोहटा नदी के तट पर बने छठ घाट पर एक दिन पहले सोमवार को नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबे 17 वर्षीय किशोर रितेश कुमार सिंह उर्फ धन्नु का शव मंगलवार देर शाम बरामद कर लिया गया। बताया गया है कि दूसरे दिन मंगलवार शाम तक दिन भर एसडीआरएफ टीम द्वारा चले खोज अभियान में भी शव बरामद नहीं हुआ। टीम के वापस जाने के लगभग दो घंटे बाद परिछनों को पानी में शव उतराता हुआ दिखाई दिया। जो रामजानकी मंदिन के घाट के सामनू से लगभग 20 मीटर दक्षिण दिशा में देखा गया। मांझी थाना पुलिस की मौजूदगी में नचाप गांव के परिजनों के द्वारा शव निकाले जाने के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
जानकारी के अनुसार, नचाप गांव निवासी शैलेश कुमार सिंह का पुत्र रितेश कुमार सिंह उर्फ धन्नू सोमवार को अपने दोस्तों के साथ रामजानकी मंदिर के पास बोहटा नदी में स्थित छठ घाट पर नहाने गया था। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मंगलवार सुबह एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और पूरे दिन नदी में उसकी तलाश करती रही, लेकिन देर शाम तक सफलता नहीं मिली। एसडीआरएफ की टीम के वापस लौटने के करीब दो घंटे बाद परिजनों को घटनास्थल से लगभग 20 मीटर दक्षिण की ओर पानी में रितेश का शव उतराता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद परिजनों ने शव को पानी से बाहर निकाला। मौके पर मौजूद मांझी थाना पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मृतक रितेश दो भाइयों और दो बहनों में दूसरे नंबर पर था। परिजनों के अनुसार, दोनों भाईयों और दोनों बहनों में अभी किसी की शादी नहीं हुई है। मृतक के पिता शैलेश कुमार सिंह विदेश में नौकरी करते हैं। बेटे की मौत की खबर और शव बरामद होने के बाद परिवार में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Recent Post