AMIT LEKH

Post: एलएनजेपीआईटी छपरा में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन

एलएनजेपीआईटी छपरा में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन

रिपोर्ट : छपरा डेस्क, उप-संपादक की कलम 

डीएम वैभव श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान पर दिया जोर

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख
छपरा, (के. के. सिंह सेंगर)। विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के “सबका सम्मान, जीवन आसान” अभियान के तहत लोकनायक जयप्रकाश इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एलएनजेपीआईटी), छपरा में मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।

फोटो : अमिट लेख

शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक एवं संस्थागत समस्याओं, शिकायतों और सुझावों का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना था।

विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता :

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने कहा कि विद्यार्थियों की समस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान प्रशासन और संस्थान की प्राथमिकता है।

छाया : अमिट लेख

उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी समस्याओं को उचित माध्यम से दर्ज कराने तथा उपलब्ध सुविधाओं का सकारात्मक उपयोग करने की अपील की।

जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान :

एसएसपी रौशन कुमार ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए अनुशासन, सुरक्षा और जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपनी भूमिका निभाने पर जोर दिया। वहीं, संस्थान के प्राचार्य डॉ. बिमल कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि एलएनजेपीआईटी विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

छाया : अमिट लेख

उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविर विद्यार्थियों और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

अधिकारियों से सीधे रूबरू हुए छात्र-छात्राएं :

कार्यक्रम में छपरा के एसडीएम नीतेश कुमार, जीपीआरओ छपरा सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद रहे। शिविर में संस्थान के करीब 400 छात्र-छात्राओं के साथ सभी संकाय सदस्य एवं कर्मचारी शामिल हुए।

छाया : अमिट लेख

इस दौरान विद्यार्थियों ने अधिकारियों से सीधे संवाद कर अपनी समस्याएं, शिकायतें एवं सुझाव रखे। समस्याओं को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से दर्ज कराने की व्यवस्था की गई, ताकि प्रत्येक शिकायत का उचित संज्ञान लेकर उसका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

शैक्षणिक व्यवस्था से लेकर मूलभूत सुविधाओं तक पर हुई सुनवाई :

विद्यार्थी सहयोग शिविर में शैक्षणिक व्यवस्था, परीक्षा, छात्रावास, पेयजल, शौचालय, कैंटीन समेत विद्यार्थियों से जुड़ी अन्य समस्याओं पर सुनवाई की गई। विद्यार्थियों को शिकायत एवं सुझाव दर्ज कराने के लिए उपलब्ध विभिन्न माध्यमों की जानकारी भी दी गई। संस्थान प्रशासन ने सभी प्रशासनिक पदाधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी, पदाधिकारियों के साथ प्रत्यक्ष संवाद तथा ऑनलाइन एवं ऑफलाइन शिकायत पंजीकरण की सुविधा के कारण शिविर को प्रभावी एवं सफल बताया गया।

Leave a Reply

Recent Post