रिपोर्ट : न्यूज़ ब्यूरो, इंडो-नेपाल बॉर्डर
मुख्यमंत्री ने गंडक नदी, गंडक बराज एवं संभावित बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण कर जमीनी स्थिति का जायजा लिया
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
वाल्मीकिनगर, (संतोष कुमार)। वाल्मीकिनगर में आज उस वक्त प्रशासनिक हलचल तेज हो गई, जब बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी वाल्मीकिनगर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने गंडक नदी, गंडक बराज एवं संभावित बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण कर जमीनी स्थिति का जायजा लिया।

बेतिया–बगहा के रास्ते वाल्मीकिनगर पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री ने हवाई मार्ग से क्षेत्र का दृश्य भी देखा। गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ की आशंका के बीच मुख्यमंत्री का यह दौरा स्थानीय लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
कम समय में CM का सीधा निरीक्षण
खास बात यह रही कि मुख्यमंत्री ने कम समय में वाल्मीकिनगर पहुंचकर स्वयं पूरे क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया। स्थानीय स्तर पर इसे प्रशासन की तत्परता और बाढ़ की स्थिति को लेकर सरकार की गंभीरता के रूप में देखा जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार और प्रशासन पूरी तरह आपके साथ है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए प्रशासन तैयार है।
CM का आश्वासन—“आप निश्चिंत रहें”
गंडक नदी के किनारे बसे लोगों के बीच सबसे बड़ा सवाल बाढ़ को लेकर है। ऐसे समय में मुख्यमंत्री का वाल्मीकिनगर पहुंचना और मौके पर स्थिति का जायजा लेना लोगों के लिए राहत की खबर है।

मुख्यमंत्री ने लोगों को आश्वस्त किया कि सरकार हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी है और प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। वाल्मीकिनगर में मुख्यमंत्री के इस दौरे के बाद अब प्रशासनिक अमला और भी सतर्क हो गया है। गंडक नदी के जलस्तर, बराज और तटीय क्षेत्रों पर लगातार निगरानी जारी है।








